KORBA :दंतैल हाथी ने दो महिलाओं पर किया हमला, एक की मौत दूसरी हुई घायल

कोरबा,10 सितम्बर I कटघोरा वनमंडल हाथियों के आतंक से एक बार फिर थर्रा उठा है। केंदई रेंज में हाथियों की हमले में एक महिला की जान चली गई है जबकि दूसरी गंभीर रुप से घायल है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। इस घटना के बाद ईलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल में जुट गया। आपको बता दें,कि केंदई रेंज में 41 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जिनसे सतर्क रहने की अपील वन अमला लोगों से बार बार अपील कर रहा है।