2 September 2023: आज लॉन्च होगा इसरो का सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1, 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा लॉन्च

 ISRO Aditya L1 Mission 2023 Launching:  सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला मिशन ‘आदित्य-एल1’ आज रवाना होगा। सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ की लॉन्चिग को लेकरे इसरो ने पूरी तैयारी कर ली है। आज यानी 2 सितंबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’  को लॉन्च करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस मिशन को दो सितंबर यानी आज शनिवार को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही हैदराबाद में बी एम बिड़ला तारामंड़ल में एक लाइव स्ट्रीम कार्यक्रम का भी आयोजन करेंगे।