Onam 2023: मलाइका अरोड़ा और अदा शर्मा ने परिवार के साथ मनाया ओणम, शेयर की वीडियो

Malaika Arora And  Adah Sharma Onam 2023: आज देशभर में ओणम (Onam) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार की धूम बॉलीवुड गलियारों में भी देखने को मिल रही है। बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है।

परिवार के साथ मलाइका ने मनाया ओणम

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हर साल अपने परिवार के साथ ओणम धूम-धाम से मनाती है। इस बार भी उन्होंने अपनी मां के घर ओणम का त्योहार सेलिब्रेट किया। सोमवार को मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ मां के घर पहुंची। इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका देसी लुक में नजर आ रही है। मलाइका व्हाइट कलर का शिमर सूट पहने नजर आ रही हैं।

इसे उन्होंने येलो हैवी एम्ब्रायडरी के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने मैचिंग झुमके भी पेयर किए थे। कैप्शन में लिखा- हैप्पी ओणम...सभी को बहुत खुश और समृद्ध ओणम की शुभकामनाएं….मां आप दुनिया की सबसे अच्छी कुक हैं और दोस्तों और परिवार को खाना खिलाना आपको सबसे ज्यादा खुश करता है।

अदा शर्मा ने शेयर की वीडियो

मलाइका अरोड़ा के बाद अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर ओणम का एक वीडियो शेयर किया है., जिसमें वह घर को फूलों से सजाती नजर आ रही है। इस वीडियो में उनकी मां की भी झलक दिखाई दे रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, आप सभी को ओणम की बधाई।

क्या है ओणम

ये त्योहार उन्नति, खुशहाली और विनम्रता का प्रतीक है। ओणम त्योहार से राजा महाबलि का खास संबंध है। ओणम के दिन से मलयालम नववर्ष की शुरुआत होती है। ये त्योहार मलयालम कैलेंडर के चिंगम माह में मनाया जाता है। यह त्योहार सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को दर्शाता है।