साहू संघ ने महिलाओं के सम्मान में सावन महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास से मनाया गया

कोरबा,28 अगस्त। साहू संघ केंद्र जमनीपाली, दर्री में महिलाओं के सम्मान में सावन महोत्सव को बड़े ही धूमधाम एवम हर्षोल्लास से सभा भवन जमनीपाली में मनाया गया,महोत्सव में समस्त केंद्र, तहसील एवम इकाई के पदाधिकारी, स्वजातीय भाई बहन बड़ी संख्या में शामिल हुवे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में जिला साहू संघ जिला कोरबा के अध्यक्ष माननीय गिरिजा साहू जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा समाज के अराध्य देवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा आरती के साथ प्रारंभ किया गया।

समाज के सभी स्वजातीय महिलाओं ने सावन क्वीन बनने के लिए बढ़ चढ़ कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिए उनके मध्य बड़े ही रोचक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अन्त मे सभी महिलाओं के मध्य निर्णायक मंडल द्वारा वर्ष 2023 सावन क्वीन के रूप मे जमनीपाली इकाई से श्रीमती तुलसी साहू को चुना गया,और उनके सिर पर सावन क्वीन का ताज पहनाया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साहू संघ जिला कोरबा के महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्रीमती योगेश्वरी साहू, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, जिला महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती देवकी साहू,जिला कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम साहू, प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव श्रीमती वंदना साहू,प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सावित्री साहू,श्रीमती रंजना साहू प्रदेश साहू संघ से सदस्य,तहसील साहू संघ दर्री के अध्यक्ष डा. जवाहर साहू,तहसिल साहू संघ दर्री के महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा साहू,तहसील उपाध्यक्ष डा. एल पी साहू, तहसील सचिव कृष्णा साहू,तहसील सह सचिव राम प्रसाद साहू,इनके अतिरिक्त मनीराम साहू एल्डरमेन न. पा. नि.कोरबा, ईश्वर प्रसाद साहू पूर्व महासचिव जिला साहू संघ कोरबा, विजय साहू पार्षद एवन संगठन सचिव जिला साहू संघ कोरबा,श्रीमती ममता साहू पार्षद न.पा.नि. कोरबा,केंद्र साहू संघ जमनीपाली के अध्यक्ष बन्नू लाल साहू , उपाध्यक्ष बाली साहू, केंद्र सचिव बृजेश कुमार साहू,कोषाध्यक्ष हीरा सिंह साहू,केंद्र उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लता साहू ,सिंचाई कालोनी दर्री इकाई के अध्यक्ष घनश्याम साहू,इकाई जमनीपाली के अध्यक्ष हरी सनेही साहू,दिलेश्वर साहू एवम बड़ी संख्या में स्वजातीय भाई बहन सम्मलित हुवे।

कार्यक्रम का सफल संचालन बृजेश कुमार साहू के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अन्त में जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन की घोषणा किया गया। सावन महोत्सव का आयोजन साहू संघ केंद्र जमनीपाली दर्री के सौजन्य से किया गया।