Jaggery Side Effects: क्या आप भी गर्मियों में खाते हैं बहुत ज्यादा गुड़, तो जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Jaggery Side Effects:पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह अपने प्राकृतिक मीठास के कारण काफी स्वादिष्ट होता है। गन्ने के रस से गुड़ तैयार किया जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। यह सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, गर्मियों में बहुत ज्यादा गुड़ खाना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए जानते हैं, गर्मी के मौसम में गुड़ खाने से क्यों बचना चाहिए।

पाचन संबंधी समस्या

गर्मियों में गुड़ के सेवन से पाचन पर इसका असर पड़ता है। इस मौसम में गर्मी के कारण पाचन क्षमता कमजोर होती है। गुड़ में प्रकृतिक रूप से शर्करा उच्चा मात्रा में होने के कारण पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। अगर आप गर्मियों में गुड़ का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो आप सूजन और भारीपन महसूस कर सकते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में गुड़ न खाने की सलाह दी जाती है।

बढ़ सकता है वजन

पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो गुड़ खाने से परहेज करें। हालांकि वेट लॉस डाइट में कम मात्रा में गुड़ शामिल कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको गुड़ खाने से परहेज करना चाहिए। इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

नाक से खून आने की समस्या

गुड़ की तासीर गर्म होती है। आप गर्मियों के मौसम में गुड़ का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे खाने पर शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और नाक से खून आने लगता है।

गठिया के मरीजों के लिए हानिकारक

गठिया के मरीजों के लिए गुड़ हानिकारक होता है। यह उनकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है। दरअसल, गुड़ में सुक्रोज की मात्रा पाई जाती है और यह शरीर में बनने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड को धीमा करता है। जिससे आप जलन और सूजन की समस्या से परेशान हो सकते हैं।