Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर मेहंदी की इन लेटेस्ट डिजाइन से बढ़ाएं अपनी हाथों की खूबसूरती

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है जिसकी तैयारी सभी ने शुरु कर दी होगी। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। राखी की तैयारी लड़कियां काफी दिनों पहले से ही करने लगती हैं, इस दिन भाई को कैसी राखी बांधनी है, क्या ड्रेस पहननी है, क्या मेकअप करना है आदि। इस दिन मेहंदी लगाने का भी काफी क्रेज होता है। अगर आप भी रक्षाबंधन पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो हम आपके लिए  कुछ लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं, जो आज कल की ट्रेंड कर रहे हैं। 

मंडला डिजाइन

आजकल मंडला मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। आलिया भट्ट ने भी अपनी शादी में मंडला मेहंदी ही लगाई थी। आप मंडला की खूबसूरच डिजाइन ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं। आपको कई प्रकार की मंडला डिजाइन नेट पर मिल जाएंगी।

अरेबिक

अरेबिक मेहंदी डिजाइन हमेशा से ही सबकी पसंद रही है, लेकिन आजकल अरेबिक में भी कई तरह की डिजाइन देखने मिल रही है। अगर आप बेल बनाकर बोर हो गए हैं, तो आप इसे एक नया टिव्स्ट दे सकते हैं और भाई-बहन की राखी बंधवाते हुए कोई आर्ट बनवा सकते हैं।

रक्षाबंधन स्पेशल डिजाइन

रक्षाबंधन पर आप स्पेशल भाई-बहन की साथ वाली पोट्रेट भी हाथों पर बनवा सकते हैं। आजकल हाथों में पोट्रेट बनवाने का भी ट्रैंड चल रहा है।

मिनिमल डिजाइन मेहंदी

इस रक्षाबंधन आप मारवाड़ी मेहंदी छोड़कर मिनिमल डिजाइन की मेहंदी का चुनाव करें। इस बार कुछ क्यूट भाई-बहन के फिगर हाथों में बना सकती हैं या राखी बांधते हुए भाई-बहन के हाथों का आकार भी बनवा सकती हैं।

झुमका या लटकन डिजाइन

आजकल झुमका या लटकन डिजाइन भी काफी ट्रेंड कर रहा हैं। आप हाथों में झुमका या लटकन जैसे आकार की मेहंदी बना सकती हैं। ये काफी आसान हैं और बहुत मिनिमल डिजाइन हैं।