राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

कवर्धा,26 अगस्त  लोहारा रियासत के राजा खड्गराज सिंह ने 26 अगस्त को दिल्ली मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि खड्गराज सिंह पूर्व में नगर पंचायत स-लोहारा के अध्यक्ष रह चुके है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया गया कि स-लोहारा रियासत के राजा खड्गराज सिंह गरीब, अति पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के हक़ के लिए लगातार संघर्ष करते रहे है।

हाल ही में आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए जो गारंटी कार्ड लगाया गया है, जो कल्याणकारी साबित हो रहा है और जनता द्वारा स्वीकार किया जा रहा है। साथ ही साथ राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी की विचारधारा और रीति-नीति से प्रभावित होकर 26 अगस्त को मुख्यमंत्री केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

ज्ञात हो कि राजा खड्गराज सिंह की पत्नी रानी आकांक्षा देवी सिंह पूर्व से आम आदमी पार्टी की सदस्य है और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर आसीन है। राजा खड्गराज सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से लोगो मे हर्ष है,जो आने वाले समय मे निश्चित ही आम आदमी पार्टी के लिए अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है।