Chandrayaan Landing Successfully : चंदा मामा अब दूर नहीं हुए पास, चांद पर हिन्दूस्तान का गड़ा तिरंगा

Chandrayaan Landing Successfully : भारत का चंद्रयान-3 आज चांद पर लैंडिंग कर इतिहास रच डाला। इससे पहले देशभर में इसकी सफलता के लिए हवन-पूजन और दुआओं किए गए। इसे लेकर पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर लगी हुई थी. अभी हाल ही के दिनों में देश का महापर्व रक्षा बंधन का पर्व मनाने वाले हैं। ऐसे हम बचपन से चांद को चंदा मामा के रूप में जानते हैं ऐसे में ये हमारे लिए 23 अगस्त 2023 का दिन ऐताहिसिक बन गया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है. हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा. इससे भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. साइंस एक ऐसा क्षेत्र है जो हमें बहुत आगे ले जा सकता है. स्पेस के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा को भी बहुत बल मिलता है, मौसम की जानकारी यहां से मिल सकती है. चंद्रयान-3 की सफलता के साथ बहुत सारे क्षेत्र ऐसे जुड़ेंगे जहां किसानी, व्यापार की जानकारी मिल सकती है.’