चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की होने वाली लैंडिग पर Kareena Kapoor ने जताई खुशी, बोलीं- मैं अपने बच्चों के…

चंद्रमा पर भारत के ‘चंद्रयान 3’ के लैंडिंग मिशन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अंतरिक्ष यान के 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है। इससे पहले करीना कपूर ने ऐतिहासिक क्षण के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण होगा। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग देखने का प्लान बनाया है।

हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में करीना कपूर से चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने के बारे में पूछा गया। इस पर अभिनेत्री ने कहा, “यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। आप अपने दिल में उस गर्व को महसूस करते हैं। भारतीय होने के नाते हम सभी अभी इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। बहुत सारे लोग आने वाले हैं। मैं इसे देखने के लिए तैयार हूं। मैं अपने बच्चों के साथ इसे जरूर देखूंगी।”