CG NEWS :पुरुषोत्तम मास में हरि नाम मंत्र जाप

बालकोनगर,17 अगस्त I गत दिवस/ शारदा महिला रामायण समिति बालको द्वारा रोहिणी पाण्डेय के नेतृत्व में पुरुषोत्तम मास में हरि नाम मंत्र जाप का भव्य आयोजन बालको के सेक्टर 3, स्थित गौरीशंकर मंदिर में किया गया . पूरे महिने भर चलने वाले यह आयोजन पिछले कई वर्षों से आयोजित होते आ रहा है . एक महीना प्रतिदिन संध्या हरि नाम संकीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण . जिसनें आसपास की महिलाओं का विशेष सहयोग मिलता रहा .

इसी तारतम्य में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर छ. ग. महिला द्विज परिवार बालको कि वरिष्ठ सदस्या मंजू तिवारी, सचिव रश्मि दुबे, एवं ममता शर्मा द्वारा छप्पन भोग प्रसाद लगा कर उपस्थित लगभग 60 सुहागिनों को सौभाग्य के प्रतीक चुड़ी, सिंंदुर, बिंदी, आलता (सुहाग सामग्री) भेंट किया गया . सुमधुर सुन्दर काण्ड पाठ के बाद छप्पन भोग व खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ .

महिला द्विज समाज की मंजू तिवारी, मीना शर्मा, कुमुदिनी तिवारी, सुस्मिता तिवारी, रोहिणी पाण्डेय, रश्मि दुबे, शारदा तिवारी, सीमा तिवारी, सुनीता पाण्डेय, उषा पाण्डेय, सीमा शर्मा, दीप्ती तिवारी, प्रिया तिवारी, ममता शर्मा, संतोषी तिवारी, सूरुचि शर्मा, बेबी दुबे का इस आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा . समाज की वरिष्ठ सदस्या व रामायण समिति की प्रमुख रोहिणी पाण्डेय ने सभी को धन्यवाद दिया . सभी ने इस महती आयोजन की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा करते हुए भरपुर मनोरंजन के साथ आनन्द व पुण्य लाभ लिया .