इसरो का मिशन सूर्ययान : चांद के बाद सूरज की बारी, ISRO का मिशन तैयार, जल्द होगा लॉन्च

इसरो का मिशन सूर्ययान : भारत का मिशन चंद्रयान-3 जल्द ही चांद की सतह पर लैंड करने वाला है और हर किसी को इस ऐतिहासिक पल का इंतजार है. इस बीच इसरो ने अपने नए मिशन की तैयारी शुरू कर दी है, जहां उसकी नज़र अब सूरज पर है. इसरो आदित्य-एल1 सैटेलाइट बना रहा है, जिसे सूर्य के अध्ययन करने के मिशन पर भेजा जाएगा. ये देश का पहला सोलर मिशन होगा.