CG News :8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर

सुकमा,13 अगस्त I सुकमा जिले में पिछले 17 वर्षो से नक्सल संगठन में सक्रिय इनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। महिला नक्सली का नाम माड़वी मल्ले उर्फ गंगी है। सुकमा पुलिस के “पुना नर्कोम अभियान” नई सुबह, नई शुरुआत से प्रभावित होकर महिला नक्सली मुख्यधारा में लौटी है।



पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पित महिला नक्सली से पूछताछ में बटालियन की कार्यप्रणाली एवं संगठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग आगामी अभियानों में किया जायेगा। महिला नक्सली से पुछताछ में खुलासा हुआ हैं कि लगातार कैम्पो के निर्माण एवं आपरेशनल कार्यवाहियों से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र कमजोर/सिमटता जा रहा हैं।

पिछले कुछ वर्षाे में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर लगातार समय अंतराल पर भाग गये हैं। कैडरो में अविश्वास की भावना व्याप्त हैं। साथ ही समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान आकाश मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रजत नाग उप् पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया हैं।