महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ पुलिस की कार्यवाई जारी, 8 सटोरिए को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

रायपुर12 अगस्त। महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ पुलिस की कार्यवाई लगातार जारी है। कई राज्यो में इस ऐप के जरिए बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाया जाता है। इसी बीच राजधानी रायपुर पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजधानी रायपुर से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मिलकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पासबुक, 12 चेकबुक समेत 12 ATM जब्त किया है। इस दौरान पुलिस को बैंक खाते में करोड़ों रुपए मिले हैं। इस मामले की कार्रवाई सायबर सेल और खमतराई थाना पुलिस ने की है। आज शाम तक पुलिस ने इस मामले की खुलासा करेंगी।