CG News :CM बघेल ने 50 बालिकाओं को सरस्वती साइकिल का किया वितरण

जगदलपुर,09 अगस्त  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 50 बालिकाओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल प्रदान किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने यहां लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-1 के 64 करोड़ 71 लाख 11 हजार रूपए लागत के 20 कार्यों, सीजीएमएसई के 1 करोड़ 67 लाख 60 हजार रूपए लागत के 8 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-2 के 9 करोड़ 44 लाख रूपए लागत के 4 कार्यों, जनपद पंचायत बकावण्ड के 5 करोड़ 6 लाख 84 हजार रूपए लागत के 122 कार्यों, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के 2 करोड़ 20 लाख 96 हजार रूपए लागत के 29 कार्यों, जनपद पंचायत जगदलपुर के 5 करोड़ 56 लाख 34 हजार रूपए लागत केे 86 कार्यों, और जनपद पंचायत तोकापाल के 2 करोड़ 6 लाख 50 हजार रूपए लागत के 45 कार्यों, जनपद पंचायत बास्तानार के 20 लाख रूपए लागत के 4 कार्यों, जनपद पंचायत बस्तर के 39 लाख 50 हजार रूपए लागत के 10 कार्यों, जल जीवन मिशन के 4 करोड़ 19 लाख 55 हजार रूपए लागत के 11 कार्यों, जिला मिशन समन्वयक-समग्र शिक्षा के 18 करोड़ 50 लाख रूपए लागत के 100 कार्यों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत 69 लाख रूपए लागत के 1 कार्य, जल संसाधन विभाग के 11 करोड़ 44 लाख 68 हजार रूपए लागत के 4 कार्यों, मनरेगा अन्तर्गत के 5 करोड़ 77 लाख रूपए लागत के 12 कार्यों और मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत 18 करोड़ 39 लाख 52 हजार रूपए लागत के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।