मनमोहन सिंह के व्हीलचेयर में राज्यसभा पहुंचने पर कांग्रेस ने की तारीफ, भाजपा ने कहा – शर्मनाक

नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहुंचे जिसके बाद इसे लेके सियासी गलियारों में अब बहस होने लगी है। 90 वर्षीय पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा में भाग लेने के लिए व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे थे। उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर को देखकर कांग्रेस तारीफ कर रही है तो वहीँ दूसरी तरफ भाजपा ने इसे शर्मनाक बताया है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने 90 वर्षीय कांग्रेस नेता की तारीफ की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा – आज राज्यसभा में डॉ. मनमोहन सिंह ईमानदारी की मिसाल बनकर खड़े हुए और विशेष रूप से काले अध्यादेश के खिलाफ वोट करने आए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता एक गहन प्रेरणा है। चड्ढा ने पूर्व पीएम के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि मैं हृदय से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

वही भाजपा ने कहा – याद रखेगा देश, कांग्रेस की ये सनक! कांग्रेस ने सदन में एक पूर्व प्रधानमंत्री को देर रात स्वास्थ्य की ऐसी स्थिति में भी व्हील चेयर पर बैठाये रखा वो भी सिर्फ़ अपना बेईमान गठबंधन ज़िंदा रखने के लिए! बेहद शर्मनाक!