मेडिकल स्टोर में EOW की रेड, कई अहम दस्तावेज जब्त... - vedantsamachar.in

मेडिकल स्टोर में EOW की रेड, कई अहम दस्तावेज जब्त…

धमतरी,24 जुलाई (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब (EOW) आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शहर के नया बस स्टैंड के पास स्थित अनिल मेडिकल पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों और मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला साल 2004 का है। छत्तीसगढ़ में लोक कला जत्था योजनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन के नाम पर करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था।

जांच के दौरान इस प्रकरण में अनिल मेडिकल की संलिप्तता और वित्तीय लेन देन की बात सामने आई थी, जिसके आधार पर EOW की टीम ने आज छापेमार कार्रवाई की है।EOW की टीम ने रणनीति के तहत तड़के सुबह ही अनिल मेडिकल स्टोर में पहुंचकर छापा मारा। टीम ने दुकान को अपने कब्जे में लेकर घंटों तक दस्तावेजों की सघन जांच की और दुकान के संचालकों से पूछताछ की। घंटों चली इस कार्रवाई के बाद EOW की टीम अपने साथ कई महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज लेकर रवाना हुई है। माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों से लोक कला जत्था घोटाले से जुड़े कई और अहम राज खुल सकते हैं। फिलहाल EOW की टीम जब्त किए गए दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।