Nag Panchami 2023 : 21 अगस्त को नागपंचमी, दुर्लभ संयोग से 4 राशि वालों को होगा फायदा…

Nag Panchami 2023। सावन मास में हर साल नागपंचमी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, नाग पंचमी सावन महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाते हैं। इस साल नागपंचमी का त्योहार 21 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा।

हिंदू ज्योतिष के मुताबिक, 21 अगस्त को नागपंचमी के अवसर पर इस बार एक बेहद शुभ संयोग बन रहा है, जिससे नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ होगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार नागपंचमी पर शुक्ल योग निर्मित हो रहा है और इस दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की भी पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कुंडली से दूर होगा कालसर्प दोष

शुक्ल योग में नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करने से कालसर्प दोष भी दूर हो जाता है। यदि किसी जातक के विवाह में देरी हो रही है तो नागपंचमी के दिन नाग को दूध जरूर पिलाएं और नाग देवता की पूजा जरूर करें।

इन राशि वालों को होगा फायदा –

मेष राशि: मेष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की हो सकता है। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक राशि : व्यापारियों को लाभ हो सकता है। नए कार्य में निवेश कर सकते हैं। नाग पंचमी के दिन कोई बड़ी डील कर सकते हैं।

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए नागपंचमी का दिन काफी शुभ हो सकता है। घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। निवेश में अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

मकर राशि: लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। नागपंचमी पर जो काम शुरू करेंगे वो सफल होगा। बच्चों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी।