पशु पालकों पर लगाया गया 10900 रुपयों का जुर्माना

कोण्डागांव ,01 अगस्त  सड़कों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार रोका छेका अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत कोण्डागांव जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर सभी नगरीय निकायों में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य मुख्य सड़कों पर रोका छेका अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है।

जिसके संबंध में नगर पालिका कोण्डागांव के सीएमओ दिनेश डे ने बताया कि रोका छेका अभियान के तहत अब तक मुख्य सड़कों से एवं नगर के अन्य भागों से 119 पशुओं को पकड़कर गौठान में छोड़ा गया है। इसके साथ ही पशुपालकों पर जुर्माना लगाते हुए 26 पशुपालकों से 10900 रुपयों का जुर्माना वसूल किया गया है। यह अभियान हर रोज दिन के साथ-साथ रात को भी संचालित किया जा रहा है।