बीसा नरसिंहपुरा मेवाड़ी दिगम्बर जैन समाज ने किया वरिष्ठजनों का सम्मान

रायपुर ,01 अगस्त। बिसा नरसिंगपूरा राजस्थान सें छत्तीसगढ़ की राजधानी मे निवासरत मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों ने पहली बार मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों का स्नेह सम्मलेन व वरिष्ठ सम्मान समारोह आयोजित किया। मेवाड़ी समाज के अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया की पहली बार मेवाड़ी समाज का यह सम्मलेन रायपुर मे आयोजित किया गया है। कार्यकर्म का उद्देश्य समाज के सभी सदस्य जो की कई वर्षो सें रायपुर मे निवास कर रहे है उनको एक ही छत के निचे इकठ्ठा कर सभी को एकता के सूत्र मे बांधना है। इससे समाज के सभी सदस्यों का आपस मे स्नेह एवं सौहाद्र हमेशा बना रहे ऐसा प्रयास पहली बार किया जा रहा है।



यह कार्यक्रम 30 जुलाई को वृन्दावन हाल सिविल लाइन मे शाम 5 बजे आयोजित किया गया। सर्वप्रथम समाज की महिलाओं ने मंगलाचरण गीत से कार्यक्रम की शुरुवात की। तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छोटे बच्चों के नृत्य, फैंसी ड्रेस कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमे समाज के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की प्रतिभाएं देख कर उपस्थित सभी लोगो ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया एवं सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम अन्त मे समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इसमें समाज के वयोवृद्ध 95 वर्षीय फत्तेलाल भोरावत का सम्मान वर्तमान अध्यक्ष यशवंत जैन और कार्यकारिणी ने किया। तत्पश्चात समाज के अन्य बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे मेवाड़ी समाज के सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे शामिल सभी के लिए संध्या स्वरुचि भोजन की भी व्यवस्था भी समाज द्वारा रखी गयी थी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बिसा नरसिंगपूरा मेवाड़ी दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष यशवंत जैन ने समाज के सभी सदस्यों एवं कार्यकारिणी को विशेष आभार प्रकट किया।