CG NEWS : इन 7 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति वीरता पदक, शहीद APC कृष्णपाल सिंह को भी मरणोपरांत सम्मान

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस के 7 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक देने का ऐलान किया गया है। इस साल के 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी चयनित अफसरों को वीरता पदक दिया जाएगा। 

इस सूची में जिन अधिकारियों का अनाम है उनमे आईपीएस अभिषेक पल्लव, आर आई वैभव मिश्रा, एस आई अश्वनी सिन्हा, एस आई यशवंत श्याम, एएसआई उसारू राम कुर्राम और इंस्पेक्टर उत्तम कुमार समेत शहीद एपीसी कृष्णपाल सिंह कुशवाह को मरणोपरांत वीरता पदक दिया जाएगा।

बता दें कि वीरता पदक सैन्य कर्मियों को विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहसिक कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। वही प्रदेश के 7 पुलिस अधिकारियों इस पदक से नवाजा जाना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।