सोने के भाव बढ़े, चांदी भी हुई महंगी

मुंबई । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के भाव में इजाफा देखा गया है।  अगर आप सोने और चांदी में इन्वेस्टमेंट का मन बना रहे हैं तो एक बार यहां रेट चेक कर लें। सराफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,600 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 59,430 रुपए तय की गयी हैं वहीं चांदी प्रति किलो 80,400 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

सोने व चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गयी हैं।  प्रति किलो चांदी के दर में आज 400 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं। आज चांदी प्रति किलो 80,400 रुपए के भाव से बेची जाएगी जबकि कल भी (बुधवार) शाम तक चांदी 80,000 रुपए की दर से बिक्री की गई है।

सोना का भाव बढ़ा
22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में आज करीब 150 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,450 रुपए बिका।  आज इसकी कीमत 56,600 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 150 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं। वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,270 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 59,430 रुपए तय की गयी है यानी भाव में 160 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदे.यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बताते भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है। जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।