3rd Sawan Somwar : सावन का तीसरा सोमवार आज, मंदिरों में गूंजा ओम नमः शिवाय

कोरबा I भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना चल रहा है। शिव भक्त बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं। आज सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के तीसरे सोमवार को शव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ गई है। लोग सुबह से ही बेल पत्र, दूध, दही लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सभी शिव मंदिरों में आज सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। कोरबा के कनकी शिव मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। बड़ी संख्या में भक्त बेल पत्र, दूध, दही लेकर बाबा भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए शिव मंदिर पहुंच रहे हैं। सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। बता दें कि कर्णेश्वर मंदिर महानदी के उदगम स्थल के तट पर स्थित है।