Raipur News :बड़े व्यापार के लिए जरुरी है बिजनेस ऑटोमेशन : केके सारडा

रायपुर,23 जुलाई  भारतीय जैन संघटना ने जैनम मानस भवन मे शनिवार को प्रगति बिजनेस समिट-2023 आयोजित किया। प्रगति बिजनेस समिट-2023 के  मुख्य वक्ता सारडा एनर्जी के सीएमडी कमल किशोर सारडा ने प्रश्नोत्तरी में लोगो के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया की अभी वे सिर्फ एक ही नही कई जगहों पर डाइवर्सिफिकेशन किया है। बिजनेस ऑटोमेशन पर भी बताया कि बड़े व्यापार के लिए इसकी आज की जरूरत है।

अजय ठाकुर (हेड SME एवं स्टार्टअप, मुंबई स्टॉक एसचेंज) ने SME लिस्टिंग प्रोसेस व उसके फायदे के बारें मेें विस्तृत जानकारी दी। बहुत से व्यापारियों ने एसएमई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग की रुचि दिखाई है। राहुल मलोदिया (बिसनेस कंसलटेंट एवं कोच) ने सेल्स व मार्केटिंग की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। विवेक त्रिवेदी (स्पीकर) एचआर ने पॉलिसी व मैनेजमेंट के बारें में  जानकारी दी। व्यापार में क्षमतावान और रूचीवान वर्कर्स को कैसे लगाए इसके टिप्स दिए। इस कार्यक्रम में मनोज लुकंड़ (प्रदेश अध्यक्ष), सीए विकास गोलछा (एमएसएमई स्टार्टअप के हेड), विजय गंगवाल (प्रदेश सचिव), प्रवीण तातेड़ (प्रदेश कोषाध्यक्ष) लोकेश चंद्रकांत जैन ,गगन बरडिया  वैभव गोलछा उपस्थित थे।