Sawan Utsav In BALCO : महिला द्विज परिषद का सावन उत्सव सम्पन्न


बालकोनगर, 22 जुलाई 2023 i छत्तीसगढ़ महिला द्विज परिषद बालको नगर का सावन उत्सव दिनाँक 21 जुलाई, शुक्रवार को वरिष्ठ सदस्य रेखा राम कुमार तिवारी के आवास साडा काॅलोनी, बालकोनगर में उल्लास पूर्वक एवं गरिमा मय माहौल में मनाया गया . अपने इस महती आयोजन में महिला द्विज परिषद की सभी बहनों, बेटियों व बहुओं ने उल्लास के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया . मनमोहक कान्हा जी की पुजा, अर्चना, आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ .

तत्पश्चात रोचक खेल स्पर्धा के साथ दो वर्ग में सावन सुंदरी – 23 चयन किया गया . प्रथम वर्ग में स्मिता शर्मा, चांदनी तिवारी, रमा पाण्डेय तथा द्वितीय वर्ग में सीमा तिवारी, मोनिका पाण्डेय, अर्चना दीवान सावन सुंदरी चुनी गयीं . वरिष्ठ सदस्यों ने सावन सुन्दरियों को बधाई व आशीर्वाद दिया . आनन्द से सराबोर आज का यह आयोजन जिनमें आशा तिवारी, मन्जू तिवारी, मोहन कुँवर शर्मा, अंजू शुक्ला, किरण शर्मा, मीना शर्मा (दुश्यंत) रेखा तिवारी, कुमुदिनी तिवारी, मीना शर्मा (गिरिश), सुनीता पाण्डेय, रश्मि दुबे, ज्योति शर्मा, मोहिनी तिवारी, निशा द्विवेदी, शारदा तिवारी, शारदा दुबे, प्रियंका शर्मा, मोनिका पांडेय, सीमा शर्मा, अर्चना दीवान, खुशबु तिवारी, श्वेता शर्मा पुजा मिश्रा, श्रद्धा शर्मा, वर्षा दुबे रश्मि चौबे, लीलेश्वरी पाण्डेय, क्षमा शर्मा, निधी चतुर्वेदी, कविता पाण्डेय, सविता शुक्ला, अंजू तिवारी, चांदनी, शिल्पा, ममता तिवारी प्रिया तिवारी के सराहनीय सहयोग से यह मन भावन सावन उत्सव संम्पन्न हुआ . सभी को बहुत बहुत बधाई . जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम हुआ और कोरबा से पधारे द्विज परिवार की सदस्या भारती शर्मा, मधु पाण्डेय, स्मिता शर्मा, सौम्या शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति से बहनों का उत्साह को बढ़ाया . जिनका मार्गदर्शन हमें हमेशा मिलता रहता है .

मंजू तिवारी के सारगर्भित उदबोधन, आशीर्वचन के रूप में बोलते हुए आगामी तीज /पर्व को ऐसे ही उमंग एवं आत्मियता के साथ मनाने का आह्वान किया . अंत में महिला द्विज बालको की सचिव रश्मि दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग दिया तथा उपस्थित होने के लिए सबको सादर धन्यवाद दिया . अन्जू शुक्ला के हाथ की बनी स्वादिष्ट खीर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ . आज के कार्यक्रम सभी ने आनंद लिया तथा सब ने भूरी भूरी प्रशंसा की .