Manipur Incident : आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी के घर को किया आगजनी 

मणिपुर में 2 महिलाओं से बदसलूकी करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद घटना में शामिल मुख्य आरोपी के घर को ग्रामीणों ने आग लगा दी है। आरोपी मेतई समुदाय का है और गांव की महिलाएं भी मेतई समुदाय की हैं। यह वीडियो जब सामने आया तो देशभर से लोगों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। इस मामले पर मेतई समुदाय की महिलाएं भी आरोपियों के खिलाफ खड़ी हो गई हैं।

वायरल वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाते और उनके साथ बदसलूकी करते आरोपियों को देखा गया था। मामले के सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि अगर सरकार इस मामले पर कार्रवाई नहीं करेगी तो सुप्रीम कोर्ट मामले में दखल देखा। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के नाम हुउरेम हेरोदास, युमलेमबम जीबान, खुनडोंगबम अरुन और निनगोमबम टोम्बा है। आरोपी के घर को आग लगाने वालों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।