Team India का 28 साल का इंतजार हुआ खत्म, भारत ने 2014 में क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में रचा था इतिहास

Team India Lords Stadium won first test after 28 years: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट ने नए कीर्तिमान हासिल किए हैं। ऐसे में 2014 में भारत ने धोनी MS Dhoni की कप्तानी में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स Lords stadium के मैदान पर इतिहास रचा था। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 1986 के बाद पहली बार लॉर्ड्स में जीत दर्ज की थी।

फ्लॉप रहा बैटिंग ऑर्डर-

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए फील्ड पर उतारा था। भारतीय टीम पहली पारी में 91.4 ओवर में 295 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी। ऐसे में टीम का बैटिंग आर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा था और अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane ने दमदार शतक जड़ा था। रहाणे ने 150 गेंदों में 103 रन की पारी में 66.88 के स्ट्राइक रेट से 15 चौके और 1 छक्का जड़ा था। इसके अलावा विराट कोहली Virat Kohli 25 और कप्तान धोनी Dhoni 1 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

भुवनेश्वर कुमार के 6 विकेट-

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो एंडरसन Anderson ने पहली पारी में 4, ब्रॉड ने 2 और स्टोक्स ने भी भारत के दो बल्लेबाजों के विकेट लेकर उन्हें पवेलियन रवाना किया था। इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन का स्कोर बनाया था। सबसे ज्यादा गैरी बैलेंस ने 110 रन की पारी खेली थी। भारतीय गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार Bhuvneshwar Kumar ने सबसे ज्यादा पहली पारी में 6 अंग्रेजी टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी।

भारत की दमदार बल्लेबाजी-

दूसरी पारी में भारत की बल्लेबाजी काबिले तारीफ थी। भारत की ओर से मुरली विजय ने 95 रन जड़े थे।  साथ ही जडेजा ने 68 और भुवनेश्वर कुमार ने 53 रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। अंत में भारत ने जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 342 रन का टारगेट रखा।

223 पर टीम लौटी पवेलियन-

दूसरी पारी में इंग्लैंड के जो रूट Joe Root ने 66 रन के साथ अर्धशतक लगाया था। ऐसे में 223 रन पर पूरी टीम वापस लौट गई। भारत के लिए इशांत शर्मा Ishant Sharma ने 7 विकेट लिए और वे प्लेयर ऑफ द मैच भी बने, जिसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड में 28 सालों बाद इतिहास रचा।