Ind vs WI 2nd Test: रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट में हल्ला बोल, इस मामले में MS धोनी को पछाड़ा

नई दिल्ली I टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कप्तान रोहित की फॉर्म लौट आई है। पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले कप्तान रोहित दूसरे मैच में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे है। उन्होंने 74 गेंदों पर दमदार अर्धशतक जड़ा।

केमार रोच की गेंद पर रोहितने छक्का लगाकर अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। रोहित ने इंटरनेशनक क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने एमएस धोनी को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के बीच शतकीय साझेदारी हुई। कप्तान रोहित का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 74 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोका। इस दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया।

बता दें कि 36 साल के रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। इस मामले में उन्होंने धोनी को पछाड़ा। एमएस धोनी अब छठे नंबर पर है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 17092 रन बनाए। रोहित ने धोनी को पीछे छोड़कर खास मुकाम हासिल कर लिया है। अगर बात करें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की तो सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर है, जिन्होंने 34357 रन बनाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर: 34357 रन

विराट कोहली: 25461 रन

राहुल द्रविड़ : 25064 रन

सौरव गांगुली : 18433 रन

रोहित शर्मा : 17296* रन