तेज रफ्तार जगुआर ने भीड़ को रौंदा, 9 की मौत, 15 गंभीर

अहमदाबाद ,20 जुलाई। अहमदाबाद में गुरुवार सुबह इस्कान टेंपल के फ्लायओवर पर तेज जेगुआर ने कई लोगों को रौंद दिया। इसमें नौ की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, सरखेज गांधीनगर हाईवे पर यह हादसा हुआ है। अभी तक हादसे में नौ लोगों के मौत की घोषणा की जा चुकी है, जबकि 15 लोग घायल हैं। घटना रात एक बजे की बताई जा रही है।

यह हादसा उस समय हुआ जब लोग थार और डंपर की टक्कर देखने को जुटे थे। तभी 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आई जेगुआर ने लोगों को रौंद दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।