Monsoon Hair Care: बारिश का मौसम केवल शरीर और त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए काफी परेशानियां लेकर आता है। खासकर, अगर आपको बारिश में भीगना पसंद है, तो बालों की चिंता आपको कई बार ऐसा करने से रोक देती है। बारिश के पानी भीगने के बाद बाल न केवल डैमेज नजर आते हैं बल्कि फ्रिजी भी हो जाते हैं। ऐसे में आपको अगर मानसून का मजा लेना है, तो बालों के बचाव के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट डालने पड़ेंगे। इसमें एवोकैडो का तेला आपकी मदद कर सकता है। आइये जानते हैं कैसे।
एवोकैडो के तेल में क्यों फायदेमंद है?
एवोकैडो तेल ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और लेसिथिन जैसे प्राकृतिक गुणों से भरपूर है। यह त्वचा और बालों को पोषण देने के लिए एक अद्भुत तरह से काम करता है। इसके अलावा एक्स्ट्रा ड्राई स्किन वालों को भी काफी फायदा पहुंचाता है। हल्का टेक्सचर होने के कारण यह स्कैल्प पर बहुत हेवी महसूस नहीं होता और आसानी से अवशोषित हो जाता है, जिससे जड़े हेल्दी महसूस करती हैं।
बालों के लिए एवोकैडो तेल के फायदे क्या हैं?
1. पोषण और नमी देता है
एवोकैडो तेल एक शानदार मॉइश्चराइज़र है, जो एक्स्ट्रीम ड्राई स्कैल्प को भी गहराई से पोषण देकर हाइड्रेट करता है। इसमें ओलिक एसिड जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैट होते हैं। इसके अलावा इस तेल में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई भी होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रैडिकल से लड़ने में मदद करता है।
2. बालों को हेल्दी बनाता है
एवोकैडो तेल बालों की देखभाल के लिए अत्यधिक फायदेमंद है। आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और खनिजों से समृद्ध यह तेल बालों के कम्प्लीट ग्रोथ के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसके अलावा यह बालों को मजबूती देता है, जिससे उनके झड़ने को रोकने में मदद मिल सकती है। यह तेल बालों की जड़ों जाकर,ड्राई और डैमेज्ड बालों को मॉइश्चराइज़ करता है और उन्हें रिपेयर करता है, जिससे वे सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी होते हैं।
3. यूवी रेज से बचाए
सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणें केवल त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी काफी नुकसानदायक हैं। एवोकैडो तेल में मौजूद प्राकृतिक गुण यूवी विकिरण के खिलाफ ढाल के रूप में काम करते हैं। बालों में शैम्पू करने से पहले इसे आधे घंटे या एक रात के लिए लगाकर छोड़ने की सलाह दी जाती है।