SAKTI CRIME : नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला, निकले थे मार्निंग वॉक पर

सक्ती, 19 जुलाई  बाराद्वार के नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत उपाध्यक्ष सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान मुक्ताराजा के रहने वाले प्रकाश मोंगरे ने उन्हें चाय दुकान में बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हमले में उपाध्यक्ष को गंभीर चोट आई है। उन्हें बाराद्वार के एक निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल उपाध्यक्ष की स्थिति खतरे से बाहर है। बाराद्वार पुलिस ने उपाध्यक्ष की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।