Gold Silver Price Today :सोने के दाम लुढ़के, चांदी में उछाल

मुंबई। बाजार में सोने के भाव पिछले हफ्ते 58 हजार रुपये के करीब बने हुए थे। इसके बाद गोल्ड में उछाल देखा गया और इसकी कीमत 59 हजार प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गईं। सोने और चांदी के भाव में कल भी तेजी देखने को मिली थी। हालांकि बुधवार को सोने में सुबह से गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को सोने के भाव लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि सुबह सोना दो रुपये की बढ़त के साथ खुला था। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।



क्या है सोने का भाव
एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार की सुबह 4 अगस्त 2023 को डिलीवरी वाला सोना 59765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह मंगलवार की शाम को 59763 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 60170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है।



क्या है चांदी का भाव
चांदी की कीमतों में बुधवार की सुबह तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर बुधवार की सुबह 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 76156 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला है। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव बढ़त के साथ 77541 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है।



सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.07 फीसदी या 1.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2018.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव भी लुढ़कर 1975.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।



चांदी का वैश्विक भाव
कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर बुधवार की सुबह चांदी 0.04 फीसदी या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 25.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी गिरावट के साथ 25.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।



कल बढ़े थे दाम
सोने और चांदी के भाव में कल तेजी देखी गई थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर कल सुबह गोल्ड-सिल्वर बढ़त के साथ खुले थे। इसके बाद से दिनभर इनमें तेजी बनी रही थी।