निशुल्क पौधों का हुआ वितरण

दुर्ग ,12 जुलाई  नगर निगम की ओर से पर्यावरण जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा द्वारा दादा दादी-नाना नानी पार्क में सुबह मॉर्निंग वॉक में आए शहर के विभिन्न इलाके के आमजन के बीच नि:शुल्क पौधा वितरण किया गया।

इसके अलावा नगर निगम कार्यालय में भी पौधा वितरण किया गया। निगम द्वारा शहर ने निरन्तर निशुल्क पौधे बांटे जाएंगे। उद्यान प्रभारी अनिल सिंह द्वारा पौधा वितरण में सहयोग करेंगे। नगर निगम क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अभियान शुरू किया गया है।

लगभग 349  छायादार, फलदार एवं इमारती पौधा का वितरण किया गया। इधर इस दौरान विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारण पेड़ पौधों की कमी है। उन्होंने ये भी कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 5 पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ पौधों की कमी के कारण ऑक्सीजन लेबल भी कम होता जा रहा है।इस अवसर पर उद्यान प्रभारी अनिल सिंह के अलावा नागरिकगण मौजूद रहें।