OMG! बह गई सड़के और कारें, ढह गए पुल, बाढ़ का उतरा पानी तो दिखा तबाही का ऐसा मंजर, 100 से ज्यादा की मौत

DESK/ हिमाचल प्रदेश। देश में बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जगहों से बर्बादी के मंजर सामने देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में भी जगह-जगह बारिश देखने को मिल रहा है। ना जाने कितनी इमारतें ढह गई, कितने पुल नदी में बह गए। नदियां उफान मार रही है। यातायात भी बाधित हो रहे हैं।

तीन दिन से बारिश का कहर जारी

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश का कहर जारी रहा। जहां बीते दो दिन में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा बारिश के चलते अधिकांश जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं और सैकड़ों करोड़ रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई है। अकेले शिमला जिले में सोमवार को भूस्खलन ने चार और लोगों की जान ले ली। शिमला के ठियोग उपमंडल में सोमवार सुबह एक मकान में भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई।

बाढ़ की तबाही ने ली इतने लोगों की जान

बारिश की वजह से अबतक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। यूपी में बारिश और बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़ा 40 से 45 के बीच का है। दिल्ली में अबतक 5 लोगों मौत हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है।

हिमाचल प्रदेश में अबतक 30 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल के कांगड़ा में दो मौंतें हुई है, जिसमें एक की पहचान अभी बाकी है। चम्बा में 3, मण्डी 3, कुल्लू 6, शिमला 11, बिलासपुर 1, सिरमौर 1, सोलन 3 मौंतें हुई हैं। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से अभी घर के अंदर ही रहने की अपील की है। इतने दिनों में बारिश से अब तक लगभग 100 लोगों की मौतें हो चुकी है।