CG News:जहर सेवन से एक ही परिवार के 4 लोगों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेमेतरा 7 जुलाई 2023। बेमेतरा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने जहरीले कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की हैं। जहर सेवन करने वालों में 2 महिला और 2 पुरूष शामिल हैं,जिन्हे चिंताजनक हालत में भाटापार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि पारिवारिक विवाद के बाद घर के सदस्यों ने आत्महत्या करने की नीयत से घर में रखे कीटनाशक का एक साथ सेवन कर लिया। उधर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना बेमेतरा जिला के नांदघाट थाना क्षेत्र का हैं। यहां के चिचोली गाँव में रहने वाले एक परिवार में रात के वक्त पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही हैं। विवाद बढ़ने पर परिवार के सदस्यों ने एक साथ घर में रखे जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद 2 महिला और 2 पुरूषों की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में घटना सभी पीड़ितों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बलौदाबाजार जिला रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा हैं कि घटना की जानकारी के बाद नांदघाट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया हैं। वहीं जहर सेवन करने वाले चारों लोगों को बलौदाबाजार के निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया हैं। घटना का कारण क्या है, जिसके कारण परिवार के चार लोगों ने एक साथ जहर का सेवन कर लिया, इसका खुलासा नही हो सका हैं। डाॅक्टरों ने बताया कि चारों लोगों ने ओरगेनोफास्फोरस नामक कीटनाशक का किया सेवन का सेवन किया हैं। जिससे सभी की हालत गंभीर बनी हुई हैं।