OMG! दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, संपत्ति जानकर आप भी नहीं कर पाएंगे यकीन…

क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कौन है? कहां रहता है? उसकी कुल संपत्ति कितनी है? आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुंबई में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी

दुनिया के सबसे अमीर भिखारी का नाम भरत जैन है। भरत जैन मुंबई की कई सड़कों पर भीख मांगता है। जानकारी के अनुसार गरीबी के कारण उसकी पढ़ाई नहीं हो सकी, इसके बाद वह मुंबई में भीख मांगने लगा। दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन शादीशुदा है और उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, एक भाई और उनके पिता हैं। दोनों बच्ची की पढ़ाई पूरी हो चुकी है।

जानिए कितनी संपत्ति का मालिक है भरत जैन

भरत जैन मुंबई में रहता है और उनकी कुल संपत्ति 7.5 करोड़ रुपये (1 मिलियन डॉलर) बताई जाती है। वह भीख मांगकर प्रति माह 60,000-75,000 रुपये कमाता है और उसके पास मुंबई में 1.2 करोड़ रुपये की कीमत वाला दो बेडरूम का फ्लैट है। इतना ही नहीं, मुंबई से सटे ठाणे में दो दुकानें हैं जिनसे 30,000 रुपए की कमाई होती है। भरत जैन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान इलाके में भीख मांगता है।

एक तरफ जहां मुंबई में लोग 12-14 घंटे काम करते हैं, इसके बाद उन्हें महीने के 8-10 हजार मिलते हैं तो वहीं भरत जैन अपने स्वभाव के कारण इतनी ही देर में दो-ढ़ाई हजार रुपये कमा लेता है। भरत जैन का परिवार आज सम्पन्न है लेकिन इसके बावजूद वो भीख मांगता है।

कहा जाता है कि परिजन अब उसे भीख मांगने से रोकते हैं लेकिन वह नहीं मानता है। इतना ही नहीं, भरत जैन की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसके बाद भी लोग उसे नहीं पहचान पाते। यही कारण है कि उसकी हालत और स्वभाव देखकर लोग उसे आज भी भीख देते हैं।