सोने और चांदी के बढ़े दाम

मुंबई । सोने के दाम कम होने के बाद अब दोबारा बढ़ गए हैं। आज यानी गुरुवार की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोना अब उछलकर 59 हजार रुपये के करीब पहुंच रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार की सुबह 4 अगस्त 2023 को डिलीवरी वाला सोना बढ़त के साथ 58638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। जबकि बुधवार को यह 58473 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि कुछ देर बाद गोल्ड 58453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है।

चांदी में तेजी
सोने में उछाल के साथ चांदी के भाव भी बढ़ गए हैं। चांदी की कीमतों में गुरुवार की सुबह तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार की सुबह 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव बढ़त के साथ 71357 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है। यह बुधवार को 71357 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव भी बढ़त के साथ 72665 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है। यह बुधवार को 72747 रुपये पर बंद हुआ था।

सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.12 फीसदी या 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1924.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.015 फीसदी या 2.94 डॉलर की बढ़त के साथ 1918.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव
कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर गुरुवा की सुबह चांदी 0.07 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 23.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 23.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।