CG NEWS :खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान दर्दनाक हादसा पलटने से चालक की मौत... - vedantsamachar.in

CG NEWS :खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान दर्दनाक हादसा पलटने से चालक की मौत…

सरगुजा , 19 जुलाई (वेदांत समाचार) । जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तेंदुटिकरा में रविवार को खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना पर पहुंची उदयपुर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रामनगर निवासी बालम सिंह नेटी (पिता भज्जू राम) अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम तेंदुटिकरा में ट्रैक्टर से नागर जुताई का कार्य करने गए थे।

जुताई के दौरान खेत में अधिक कीचड़ होने के कारण ट्रैक्टर का इंजन बुरी तरह धंस गया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रैक्टर बाहर नहीं निकल सका।इसके बाद ट्रैक्टर में लगे नागर को अलग कर उसे निकालने की नई कोशिश की गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के ‘केच बिल’ में दोनों ओर मोटी लकड़ी की बल्लियां फंसाकर वाहन को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर पीछे की ओर पलट गया और चालक बालम सिंह उसके नीचे दब गए।