BREAKING : लापता महिला का अर्धनग्न शव मिला... - vedantsamachar.in

BREAKING : लापता महिला का अर्धनग्न शव मिला…

दुर्ग, 18 जुलाई (वेदांत समाचार) । जिले में 55 वर्षीय लापता महिला का अर्धनग्न शव पुलगांव नाला किनारे झाड़ियों में मिला है। महिला के सिर पर पत्थर से वार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शरीर के निचले हिस्से में कपड़े न होने के कारण दुष्कर्म की भी आशंका है। महिला की गुमशुदगी एक दिन पहले दर्ज कराई गई थी और शव कुछ ही घंटों बाद मिला। पुलिस, क्राइम ब्रांच, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीमें घटना की जांच में जुटी हैं। घटनास्थल को तत्काल सील कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं।

शव पुलगांव नाला के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल से शिवनाथ नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे स्थित जंगलनुमा झाड़ियों में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर शाम करीब 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।कानून प्रवर्तन पुलिस ने मृतका की पहचान ओम नगर, उरला निवासी भगवंतीन बाई साहू (55) के रूप में की है। उनके पति हिरऊ राम साहू का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी बेटी रोशनी देशमुख और दामाद कृष्ण देशमुख के साथ रहती थीं और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती थीं।