[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS:ज़रूरमंदों का मददगार बना सुशासन तिहार

CG NEWS:ज़रूरमंदों का मददगार बना सुशासन तिहार

जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही कर सावित्री बाई को गुम हुई किसान किताब की दूसरी प्रति प्रदान की

बलौदाबाजार,14 मई 2025(वेदांत समाचार) । सुशासन तिहार से प्रदेशवासियों की त्वरित मदद के द्वार खुल गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की झलक प्रदेश के कोने -कोने में दिखाई दे रही है। शासन-प्रशासन की सक्रियता से हर तबके की समस्या का त्वरित निराकरण हो रहा है। बलौदाबाज़ार के ग्राम बुड़गहन निवासी श्रीमती सावित्री पति खेमूराम ने सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में किसान किताब गुम हो जाने से द्वितीय प्रति हेतु आवेदन दी थी। जिला प्रशासन द्वारा उनकी समस्या का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें किसान किताब की दूसरी प्रति प्रदान की गई।

किसान किताब गुम हो जाने के कारण श्रीमती सावित्री को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। श्रीमती सावित्री गोंड आदिवासी समुदाय से आती हैं।उनका परिवार छोटी सी कृषि भूमि पर खेती करके अपना जीवन यापन करता है। एक किसान के लिए किसान किताब सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके खो जाने के कारण उन्हें बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

श्रीमती सावित्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सुशासन तिहार उनके लिए मददगार बनकर आया है। पंद्रह दिनों के भीतर उनकी समस्या का निराकरण हो गया जिसके कारण उनकी परेशानी दूर हो गई और वह बहुत खुश है। कलेक्टर दीपक सोनी स्वयं प्रत्येक मामले पर निगाह रखते हैं सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar