Raipur में आज से स्वास्थ्य कार्यकर्ता देंगे धरना, इन मांगो को लेकर करेंगे प्रदर्शन…

रायपुर, 13 जून।  राजधानी में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो को लेकर प्रर्दशन करने जा रहे है। अब महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और समन्वय संघ भी प्रदर्शन करने वाले हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता और समन्वय संघ का यह प्रदर्शन आज नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर होगा।

जानकारी के मुताबिक महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और समन्वय संघ आज नियमितिकरण की मांग को लेकर नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्त्ता जुटेंगे। स्वास्थ्य में कार्यरत कार्यकर्ता बच्चों और माताओं के वैक्सीनेशन का काम करते है और 12 साल से भी ज्यादा समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लगातर सेवाएं देने के बाद भी नियमतिकरण नहीं होने से हताश कार्यकर्ता आज अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। अपनी मांगो को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।