LIC मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता बने सागर व EV पद्मावती

रायपुर ,06 जून  भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल की मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 5 से 6 जून तक पंडरी स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता के सम्बन्ध में भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रीडा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर के सह सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि पुरुष वर्ग में दल्लीराजहरा के सागर बघेल एवं महिला वर्ग में भिलाई-1 की श्रीमती ई.व्ही. पद्मावती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल के प्रबंधक (कार्मिक) एन. वेंकटेश थे। इस अवसर पर सेलेक्शन समिति के चेयरमेन प्रबंधक (आई.टी.) नीलमणी द्विवेदी, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन महासचिव सुरेंद्र शर्मा उपस्थित थे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं फिडे ऑर्बिटर रवि कुमार थे।

इस प्रतियोगिता  के परिणाम निम्नानुसार है :-
पुरुष वर्ग :
प्रथम – सागर बघेल (दल्लीराजहरा), द्वितीय –  रोहित देवांगन (एस.ओ. अभनपुर, रायपुर-3) , तृतीय – कंसराम कंवर (मंडल कार्यालय रायपुर)।

महिला वर्ग :
प्रथम – श्रीमती ई.व्ही. पद्मावती (भिलाई-1), द्वितीय- श्रीमती चित्रांगिता साहू ( रायपुर-3)।

प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में विजेता हुए खिलाडियो का चयन आगामी आयोजित होने वाली “मध्य क्षेत्रीय  शतरंज प्रतियोगिता” के लिए किया गया है, जिसमे सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र  (म.प्र. एवं छ.ग.)  के 8 मंडल कार्यालय के पुरुष एवं महिला विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। मध्य क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाड़ी भारतीय जीवन बीमा निगम की अखिल भारतीय  शतरंज प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगें।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी टी.के. मिश्रा, श्रीमती संध्या राज, शिशिर गुप्ता, विजय तिरपुडे, मोहन साहू, ललित वर्मा एवं अन्य सदस्यगण, खिलाडीगण उपस्थित थे| उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रीडा एवं मनोरंजन समिति रायपुर के सह सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।