Guru Arjan Dev Shaheedi Diwas: पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत के 215 सिख तीर्थयात्रियों के लिए जारी किया वीजा

नई दिल्ली,। गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर पाकिस्तान एक वार्षिक उत्सव का आयोजन करने जा रहा है। 8 से 17 जून, 2023 तक चलने वाले इस उत्सव में भारत के सिख तीर्थयात्री भी भाग लेंगे। इसी को देखते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत के 215 सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी किया हैं।