World Environment Day 2023 : विद्यार्थियों ने रैली निकालकर पौधा लगाने संदेश दिया

बिलासपुर,05 जून । पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाया और पर्यावरण को दूषित होने से रोकने के लिए पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवर पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। सोमवार को छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर पर्यवरण कु सुरक्षित रखने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथ मे बेनर पोस्टर पकड़े थे। जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस में पेड़ो पौधों को सुरक्षित रखने की बातें लिखी गई थी।

विद्यार्थियों ने रैली के दौरान नुक्कड़ नाटक व नृत्य के मध्याम से पर्यावरण को बचाने की अपील की। साथ ही अपने आसपास खाली जगह पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। जिस तरह से मनुष्यों द्वारा पेड़ो की बेहिसाब कटाई की जा रही है। वह मानव जीवन के लिए काफी घातक है। छात्रों ने कहा कि पेड़ों की कटाई से एक दिन हम सभी को ऑक्सीजन, पानी, हवा आदि से महरूम होना पड़ेगा। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील किया गया। मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि पेड़ों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। अगर मानव जीवन को खुशहाल बनाना है तो पौधरोपण करना जरूरी है।

छात्र-छात्राओं ने बेनर पोस्टर के माध्यम से प्लास्टिक से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से प्रदूषण फैलता है। इससे मनुष्य से लेकर जीव जंतुओं को नुकसान होता है। इससे बीमारी फैलती है। छात्राओं ने प्लास्टिक से दूर रहे और सुरक्षित जीवन को अपनाने का संदेश दिया।