CG Accident :अनियंत्रित होकर ऑटो पलटी, एक शख्स की मौत, 8 लोग घायल….

सूरजपुर,04 जून । सूरजपुर जिले में शनिवार शाम को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हैं। इनमें 2 बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी खोपा धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया है।

हादसा जयनगर थाना क्षेत्र में हुआ है। दरअसल, बतौली निवासी बिफे राम अपने परिवार के साथ लखनपुर क्षेत्र के ग्राम सिरकोतंंगा में मेहमानी के लिए आया हुआ था। यहीं से बिफे राम अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मंदिर दर्शन करने जाने निकला था। मगर लौटने के दौरान हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी अभी ग्राम पंचायत जमदेई में मोड़ के पास पहुंचे थे।

उसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे में कंचन बाई पति बिफे, राखी, दिनेश, पूना, लिमिहा, कामेश्वर, प्रमिला व अनुसुइया घायल हो गए हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल अनुसुइया व राखी को सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।