CG NEWS : भालू ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती, MLA ने जाना हालचाल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 03 जून। जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पूरा मामला मरवाही वन परिक्षेत्र के मगुरदा गांव का है। जहां पर रहने वाली रामवती पति राम सिंह उम्र 56 वर्ष आज सुबह रोज की तरह प्रातः 5 बजे डोरी (महुआ बीज) बीनने जंगल से सटे खेतों की तरफ गई हुई थी। महिला डोरी बिन रही थी। तभी अचानक एक भालू वहां पहुंच गया। महिला कुछ समझ पाती। उसी दौरान उसके ऊपर भालू ने हमला कर दिया। हमले में रामवती गंभीर रूप से घायल हो गई और महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण महिला के पास पहुंचे।

जिसे देखकर भालू जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल कर दी। सूचना पाकर ड्यूटी पर तैनात आपातकालीन स्टॉप घटनास्थल पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल रामवती को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराते हुए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है और अब स्थिति स्थिर है।

वही घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही विधायक के के ध्रुव तत्काल सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र मरवाही पहुचे। जहां उन्होंने घायल महिला का हालचाल जाना और उचित इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होने मौके पर से ही वन विभाग के अधिकारियो को फोन कर घायल महिला को तत्काल सहायता राशि देने के निर्देश दिए।