Benefits of Zinc Diet for Women: ब्रेन फंक्शन रहता है एक्टिव, जानिये फायदे…

Benefits of Zinc Diet for Women: अपने पूरे जीवनकाल में एक महिला के शरीर में यौवन, गर्भावस्था, स्तनपान और रजोनिवृत्ति सहित कई तरह के बदलाव देखने पड़ते हैं। शरीर में होने वाले इन तमाम परिवर्तनों के कारण समय समय पर पोषण संबंधी आहार की भी जरूरत बदलती रहती है। ऐसे में जिंक एक ऐसा खनिज है, जो शरीर के की कई जरूरतों को पूरा करता है।

जिंक के सेवन से जहां महिलाओं का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, साथ ही प्रोटीन संश्लेषण, घाव भरने, डीएनए संश्लेषण और कोशिका के निर्माण में भी यह मदद करता है। इसके अलावा जिंक सामान्य भ्रूण, शिशु, किशोर और वयस्क वृद्धि और विकास को बढ़ावा देता है। यह खनिज स्वाद और सुगंध को भी सुधार करता है। जानें महिलाओं के लिए क्यों जरूरी होती है जिंक डाइट –

प्रजनन में जरूरी

एक महिला की प्रजनन प्रणाली का विकास और संचालन जिंक पर निर्भर करता है। जिंक प्रजनन संबंधी गतिविधि के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। शरीर के महत्वपूर्ण हार्मोन एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन का निर्माण में जिंक बेहद जरूरी है। ये सभी हार्मोन प्रजनन क्षमता और एक नियमित मासिक धर्म चक्र के लिए आवश्यक हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद है जिंक

जिंक में कई रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। जिंक डाइट लेने से महिलाओं को मुँहासे, एक्जिमा और अन्य त्वचा की समस्याएं नहीं होती है। यह कोलेजन के विकास को प्रोत्साहित करने, स्वस्थ त्वचा को संरक्षित करने और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में भी मदद करता है।

ब्रेन फंक्शन

मस्तिष्क के विकास और कार्यक्षमता के लिए जिंक काफी महत्वपूर्ण है। यह न्यूरोट्रांसमीटर को एक्टिव रखता है। यह मूड को स्थिर रखता है और मस्तिष्क के सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है।

नहीं होती थायरॉइड की समस्या

थायरॉयड ग्रंथि थायराइड हार्मोन का उत्पादन करती है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म, मूड और ऊर्जा के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए जरूरी है। इस प्रक्रिया के लिए जिंक आवश्यक है।

हड्डियों को मिलता है पोषण

मजबूत हड्डियों के निर्माण और रखरखाव के लिए जिंक एक आवश्यक खनिज है, जो फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों से बचने के लिए आवश्यक है।

रोज डाइट में कितनी जिंक लेना जरूरी

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक महिलाओं के लिए 8 मिलीग्राम (मिलीग्राम)और पुरुषों के लिए 11 मिलीग्राम जिंक सेवन करना चाहिए। जिंक की कमी को पूरा करने के लिए शेलफिश, मेवे बादाम, काजू, फलियां, डेयरी उत्पाद, अंडे और साबुत अनाज का सेवन ज्यादा करना चाहिए।