राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़,आज कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड से आए कलाकार दल की प्रस्तुति के साथ हुई

रायगढ़,02 जून । राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन जारी है रामायण की विविधरंगी प्रस्तुतियां।

आज कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड से आए कलाकार दल की प्रस्तुति के साथ हुई।

झारखंड के कलाकारों द्वारा अरण्यकांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

सीता हरण प्रसंग और राम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाने के प्रसंग का हो रहा है मनमोहक प्रस्तुतिकरण।