CG CRIME : पुलिस ने दो इनामी सहित तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, आठ किलो का IED बम भी बरामद

कांकेर, 21 मई  जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तीन में से दो नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार कांकेर के केसोकोडी जंगल से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में दो हार्डकोर और दो ईनामी नक्सली शामिल हैं।

दो नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रूपये का ईनाम घोषित है। उनके पास से आठ किलो का आईईडी और कुछ सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में नाम पीलू राम आँचला, पुनऊ राम मंडावी और रमेश पुनेम शामिल हैं।