कोरबा/ बालको, 21 मई। मानवता धर्म को सर्वोपरि मानते हुये गौसेवा के क्षेत्र में निरंतर सेवारत रहने वाली संस्था इन दिनों भीषण गर्मी को देखते हुये बाल्को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बेजुबान जीवों के प्यास बुझाने हेतु पानी पात्र की व्यवस्था में लगी हुयी हैं, जिसमें कई लोग पुण्य के भागीदार भी बन रहे हैं। कई पुण्यात्मा संस्था द्वारा पानी पात्र लेकर उसके एवज् में संस्था को दान राशि भी दे रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक जगह पर संस्था पानी पात्र की व्यवस्था कर सकें।
![](https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230521-WA0002-461x1024.jpg)
‘श्री रामकृष्ण गौसेवा संस्था ‘ घर घर में गौसेवा के प्रति अलख जगाने का काम कर रही है।
सिविक सेंटर बाल्को, हनुमान मन्दिर सेक्टर 5, बाल्को थाना परिसर , वार्ड 39 पार्षद गली आदि जगहों पर पानी पात्र की व्यवस्था संस्था द्वारा की गयी है, और आगे भी प्रक्रिया जारी रहेगा।