CG BREAKING : दंतैल हाथी ने पहले पटका फिर कुचला, तालाब किनारे शौच करने गई 60 वर्षीय महिला की मौत

बालोद। बालोद में एक दंतैल हाथी ने 60 वर्षीय महिला की जान ले ली। दरअसल, जानकारी के अनुसार जिले में एक दंतैल हाथी का आतंक जारी है। दंतैल हाथी ने एक 60 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया है।

आज सुबह करीब 5 बजे गांव के तालाब किनारे शौच करने गई महिला को दंतैल हाथी ने सूंड से उठाकर फेंका और पैरों से भी कुचला। महिला का नाम गीता बाई ठाकुर बताया जा रहा है। ये पूरी घटना डौंडी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंजकन्हार की है। मृतिका के पति का नाम अरुण कुमार है और कुंजकन्हार उसका मायका है, ससुराल कांकेर जिले का ग्राम पोड है।